For the best experience, open
https://m.doonprimenews.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand:चमोली के परमजीत ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर प्रदेश को किया गौरवान्वित,एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

05:29 PM Mar 19, 2023 IST | doonprimenews
uttarakhand चमोली के परमजीत ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर प्रदेश को किया गौरवान्वित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
Advertisement

खबर उत्तराखंड से जहाँ चमोली जनपद के परमजीत सिंह बिष्ट ने रविवार को जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने 1 घंटा 20 मिनट और 6 सेकंड के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। मंडल घाटी के खल्ला गांव निवासी परमजीत सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना के पूर्व छात्र हैं। मौजूदा समय में परमजीत खेल कोटे से भारतीय सेना नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं जीआईसी बैरागना के व्यायाम शिक्षक गोपाल बिष्ट ने जानकारी दी की परमजीत ने बताया कि रविवार को जापान में आयोजित हुई एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में उन्होंने 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष रावत के बाद परमजीत जनपद का दूसरा खिलाड़ी है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुआ है। मनीष ने 2016 में रियो में आयोजित ओलंपिक में प्रतिभाग किया था।

Advertisement

यह भी पढ़े –*Haridwar : सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका, पदाधिकारियों को हिरासत में लिया*

Advertisement

आपको बता दें की अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके उत्तराखंड के इस होनहार ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। परमजीत की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश उन्हें बधाई दे रहा है। इससे पहले उत्तराखंड के चमोली जिले की एथलीट बेटी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में हुई 82वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक घंटा 41 मिनट में 20 किमी वॉक रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रदेश के युवा अपने हुनर से आए दिन एक नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश को गर्व महसूस करने का अवसर दे रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड, देश और दुनियां की तमाम बड़ी खबरों के लिए हमारे facebook page से जुड़ने के लिए यहां click करे और हमारे whatsapp group से जुड़ने के लिए यहां click kare
Advertisement
×